फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Irani blew effigy of Congress

कांग्रेस ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला

Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Irani blew effigy of Congress
केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी की घटना से गुस्साए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और शकरमंडी में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का
विज्ञापन


पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दर्जनों की संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता  नगर कोतवाली चौराहे से जुलूस
विज्ञापन


निकाल कर नारेबाजी करते हुए शकरमंडी पहुंचे। जहां मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला दहन किया। संगठन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह और विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


में नारे लगाए। पुतला दहन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से अल्पसंख्यक और दलितों पर जुल्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस मौके पर रिंकू पंडित, जन्मेजय सिंह,


 सद्दाम शमसाद, विवेक सिंह, सिद्धार्थ साहू, अश्विनी यादव, आनंद श्रीवास्तव, शुभम विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, मो. इस्लाम, बांकेलाल शुक्ल, नवनीत सिंह, सिंटू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed