फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inter college manager murdered in Jaunpur

जौनपुर में इंटर कॉलेज के प्रबंधक की हत्या, वजनी वस्तु से प्रहार के बाद दीवार से टकराया दिया था सिर

Sun, 05 Jul 2020 06:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 05 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Inter college manager murdered in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव में शनिवार की रात इंटर कॉलेज के प्रबंधक की हत्या कर दी गई। कॉलेज के पास स्थित आवास में फर्श पर उनका शव मिला। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना पर पुलिस, डॉग स्कवॉड और एसपी ने मौका मुआयना किया। हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


निजामुद्दीनपुर के मूल निवासी सभापति दूबे (80) पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। एक हादसे में उनका बायां पैर खराब हो गया था। करीब 20 वर्ष पहले बिजली विभाग के लिपिक पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने गांव में सभापति इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। वह इसके प्रबंधक थे। अविवाहित सभापति दुबे कॉलेज के बगल में आवास बनाकर रहते थे। उनकी देखभाल रामपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ टिंकू करता था।
विज्ञापन


शनिवार की रात टिंकू खाना खिलाने के बाद रोज की तरह कॉलेज परिसर में सोने चला गया। भोर में जब वह आवास में पहुंचा तो गेट का ताला खुला था। अंदर चारपाई के नीचे सभापति दुबे का लहूलुहान शव पड़ा था। उनके सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। कमरे में सामान बिखरा था। टिंकू ने आसपास के लोगों के साथ सभापति के दत्तक पुत्र मानस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में सिकरारा एसओ विनय सिंह पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर खेत में जाकर रुक गया। वहां कमरे से गायब एक लोहे का बॉक्स खुले में फेंका मिला।  दोपहर में एसपी अशोक कुमार ने आवास और कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि कमरे की स्थिति देखने से लगता है कि प्रबंधक का हमलावरों से संघर्ष हुआ था।


ऐसा लगता है कि बदमाशों ने उनका सिर दीवार से टकरा दिया था। कमरे का ताला अंदर से बंद था, जिसे चाबी से खोला गया है। संदेह पैदा करने के लिए उस पर किसी वस्तु से वार कर निशान बना दिया गया है। सामान बिखेरने के पीछे भी यही वजह हो सकती है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed