फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Insulator burst supply stalled due to lightning

बिजली गिरने से इंसुलेटर फटा आपूर्ति ठप

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Insulator burst supply stalled due to lightning
शाहगंज। सुइथाकलां स्थित 33 केवी विद्युत सबस्टेशन में शुक्रवार की देर शाम बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से इंसुलेटर फट गया। इससे पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी खराबी ठीक करने में जुटे रहे, किंतु खराब मौसम की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली। शनिवार को दोपहर तक कर्मचारी इंसुलेटर बदलने में लगे रहे।
विज्ञापन

अचानक मौसम खराब होने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी के साथ तेज हवाओं और बिजली की तेज कड़क के बीच 33 केवी मुख्य लाइन का इंसुलेटर फट गया। हालांकि आधे घंटे बाद ही बूंदाबांदी थम गई, किंतु देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता अरविंद पटेल ने बताया कि बिजली गिरने से 33 केवी लाइन का इंसुलेटर फट गया था। इसे ठीक कर लिया गया है। एक-दो घंटे में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed