{"_id":"60d221cd8ebc3e708e36e9f2","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-executive-engineer-electricity-jaunpur-news-vns596320851","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
मेसर्स रामा पालीमर्श, त्रिलोचन जौनपुर ने अपनी इकाई के पास सड़क न होने की शिकायत की। जिस पर ड़ीएम ने लोक निर्माण विभाग को स्टीमेट के अनुसार ही सड़क बनवाने का निर्देश दिया। ईंट-भठ्ठों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण के मानकों के अनुसार संचालन किया जा रहा है अथवा नहीं इसकी जांच के लिए एसडीएम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जांच का निर्देश दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत खंड मछलीशहर द्वारा सीडा के प्लाट संख्या-ई-119 को एनओसी नहीं दिए जाने के कारण पूछा, उनका वेतन रोकने का मुख्य निदेशक को कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
पूरा कराएं नमामि गंगे और अमृत योजना का कार्य
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा मोहल्ला मियांपुर में नमामि गंगे एवं अमृत योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेई शिवानंद को निर्देश दिया कि बारिश के बाद सड़क पर जमी मिट्टी को तत्काल हटाया जाए। तीन दिन के भीतर सड़क हो चलने योग्य बनाया जाए। अमृत योजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या की जानकारी मांगी, जिसपर अभियंता जल निगम ने बताया कि कुल 45 मजदूर कार्य कर रहे हैं। डीएम ने मजदूरों की संख्या और बढ़ाकर तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिए। इस दौरान मोहल्ले वालों ने डीएम से शिकायत किया कि कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। डीएम ने ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा को निर्देश दिया कि तत्काल कूड़ा उठाने का कार्य कराया जाए। इसके बाद डीएम ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। एई अभय यादव को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाए। गौराबादशाहपुर बाईपास 25 जून से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला महिला चिकित्सालय में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एके अग्रवाल से टीकाकरण की जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि कुल 63 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
डीएम ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जो व्यक्ति टीका लगवाने नहीं आ पा रहे हैं उनका मोबाइल नंबर निकाल कर बुलाया जाए। टीका लगवा चुके नसीम अहमद, डब्लू चैहान, नीतू चैहान एवं आरती से पूछा कि टीका लगाने के बाद कोई समस्या तो नहीं है। डीएम ने कहा कि टीका ही कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है। पीआईसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में वेंटिलेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएमएस ने बताया कि 20 वेंटीलेटर, 20 इन्फ्यूजन पंप सहित आईसीयू की सभी सुविधा उपलब्ध है। बच्चों के लिए कुल 40 बेड तैयार किए गए हैं। जिसमें 20 आईसीयू के तथा 20 ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ उपलब्ध है।