फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to meet 100% target of development works

विकास कार्यो का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to meet 100% target of development works
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाने, सामुदायिक शौचालयों का संचालन में लापरवाही नहीं बरतने, गोआश्रयों में बोरा व तिरपाल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। श्रमिकों के पंजीकरण में प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ संतोष कुमार को सामुदायिक शौचालयों के संचालन में लापरवाही नहीं बरत, ग्राम पंचायतों की जांचे लंबित नहीं रखने, रोज गांव में जाकर साफ-सफाई का निरीक्षण करने और सफाई न हींकरने वाले सफाईकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थलों पर ठंड को देखते हुए बोरो व तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली जाए, जिससे पशुओं को ठंड नहीं लगे। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह को ई-श्रम पोर्टल के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, डीडीओ बीबी सिंह,ड ीएसटीओ आरडी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed