फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspection of liquor shops

Jaunpur News: शराब की दुकानों का किया निरीक्षण---

Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Inspection of liquor shops
सतहरिया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने आबकारी टीम के साथ मुंगराबादशाहपुर नगर व आस-पास के इलाकों में बृहस्पतिवार को देशी-अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नगर के नई बाजार, मछलीशहर रोड, गजराजगंज त्रिमुहानी व धौराहरा आदि स्थानों पर सघन जांच किया। इससे दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्टाक रजिस्टर, बिल व अन्य कागजातों के साथ शराब के क्वालिटी का निरीक्षण किया गया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने चेतावनी दिया कि किसी प्रकार की मिलावटी व अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। निर्धारित रेट पर बिक्री की जाए। दुकान पर भीड़-भाड़ नहीं लगनी चाहिए। दुकान निर्धारित समय से खुलना व बंद होना चाहिए। अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब बन रही हो अथवा बिक्री हो रही है तो उसकी सूचना थाने में दें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed