फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspection of district jail done through video calling

जिला कारागार का वीडियों कालिंग के जरिए किया निरीक्षण

Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspection of district jail done through video calling
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने शुक्रवार को जिला कारागार का वीडियो कालिंग के माध्यम से निरीक्षण किया। विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को जानकारी दी गई। इसमें जेलर ने बताया कि जिला कारागार में कुल 1173 बंदी है। जिनमें पुरुष 1080 और महिला 56 तथा 37 अल्पवयस्क हैं। कुल बंदियों में 140 सिद्धदोष तथा 914 विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ कुल 10 बच्चे हैं। इसमें से छह बालिकाएं तथा चार बालक है। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के नाश्ता, भोजन आदि की जा रही है। एक बंदी पूर्व में कोविड संक्रमित था जो ठीक हो चुके हैं। वाह्य अस्पताल में कुल 12 बंदी है। इस दौरान गोष्ठी में ‘प्ली बारगेनिंग’ की जानकारी दी गई। सचिव ने बताया गया कि ‘प्ली बारगेनिंग’ के तहत अभियुक्त को अपराध की स्वीकृति करने पर हल्के दंड से दंडित किया जाता है, जो अन्यथा की हालत में कठोर हो सकता है। इसका लाभ ऐसे अपराधों में लिया जा सकता है, जिसमें अधिकतम सजा 7 वर्ष से अधिक न हो। प्राधिकरण की ओर से प्रदान कराई जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेलर कुलदीप सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार भदौरिया और डिप्टी जेलर माया सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed