{"_id":"5761ad9b4f1c1b481e11bb28","slug":"inflation-impaired-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बढ़ने से बिगड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बढ़ने से बिगड़ा बजट
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक चौराहे पर सब्जियों से सजी दुकान लेकिन खरीदने वालों की रही कमी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के एक माह के अंदर महंगाई काफी बढ़ गई है। चीनी, चावल, दाल, तेल और सब्जियों के दाम बढ़े हैं। महंगाई बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है और लोग परेशान हैं। व्यापारियों का मानना है कि सरकार ने उत्पादन अधिक दिखाकर सामानों का निर्यात कर दिया जिसकी वजह से महंगाई में अचानक उछाल आ गया है।
सामान्य परिवार में घरेलू जरूरतों को पूरा करने में लोगों का आठ से 10 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। अब महंगाई बढ़ने से घर का खर्चा भी बढ़ गया है। ऐसे में सामान्य परिवार के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल होगा।
थोक में आटा में प्रति कुंतल दो सौ रुपये, चावल में 150 से 200 रुपये, चीनी में 400 रुपये, अरहर दाल में 300 रुपये. मटर दाल में 200 रुपये, चना दाल में 400 रुपये, खड़ा चना में 400 रुपये, 15 लिटर के सरसो तेल में करीब 100 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
केराकत की थोक व्यवसायी सरिता साहू का कहना है कि उत्पादन कम होने के बाद भी निर्यात विदेशों में कर दिया गया जिसकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। शिक्षिका आस्था श्रीवास्तव का कहना है कि अचानक बढ़ोत्तरी से लोग परेशान हैं।
इधर छह माह में लगातार जरूरी चीजों की कीमते बढ़ रही हैं। गृहणी पल्वी मिश्रा का कहना है कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कभी प्याज तो कभी टमाटर तो कभी दाल के दाम आसमान छू रहे हैं। सहकारी कालोनी निवासी सविता सिंह का कहना है कि किसानों को उचित दाम मिले इसका कोई प्रयास नहीं कर रहा है। महंगाई से लोग परेशान हैं।