फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Independent god gave mantra to win election by putting chaupal in Saraiya

सरैया में चौपाल लगाकर स्वतंत्र देव ने दिया चुनाव जीतने का मंत्र

Wed, 17 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Independent god gave mantra to win election by putting chaupal in Saraiya
धर्मापुर क्षेत्र के सरैयां गांव में भाजपा द्वारा आयोजित जन चौपाल में बोलते प्रदेश अध्यक्ष स्वतं - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज/धर्मापुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों से संवाद किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी पंचायत चुनाव में हर गांव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

धर्मापुर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया में आयोजित चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है तब देश का विकास हो रहा है अयोध्या में राम मंदिर मोदी जी की ही देन है। मोदी जी ने गरीबों को लाखों मकान दिए, लेकिन अपने परिवार के मकान नहीं बनवाए। देश में मोदी-योगी जैसे लोग कभी विरले ही जन्म लेते हैं। सपा, बसपा का काम ही एक है गरीबों का खून चूसना। भाजपा में ना तो जातिवाद है और ना ही परिवार वाद है भाजपा में सिर्फ राष्ट्रवाद चलता है। उन्होंने मोदी जी ने गांव-गांव में शौचालय का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव-गांव में गरीबों को पक्का मकान दिया। जब तक सबको पक्का मकान ना मिल जाए तब तक मोदी और योगी को आशीर्वाद देते रहिए। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने किया। कार्यक्रमों में भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, सुशील मिश्र, चैयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, एसपी सिटी संजय कुमार, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, सीओ केराकत शुभम तोड़ी, बीडीओ शकुंतला सिंह, चंद्रशेखर निषाद, रोहित राय, सुरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।इसके पहले शाहगंज में उन्होंने अनीता हास्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेेंटर के ब्लड बैंक का शुभारंभ भी किया। सेंटर की चेयरपर्सन भाजपा नेत्री अनीता रावत ने उनका स्वागत किया। इस आवसर पर अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. सौरभ रावत, नगर पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, रुपेश जायसवाल, डॉ प्रमोद सिंह, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
मां शीतला का लिया आशीर्वाद, बूथ समिति की बैठक
जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक ली। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने वार्ड में लग जाइए। यह लक्ष्य लेकर चलें कि हमें अपने वार्ड को जितना ही है। उन्होंने चौकिया पहुंचकर मां शीतला धाम में मत्था टेका। गहोरा में बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहां बूथ समिति की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
सुईथाकला/खेतासराय/करंजाकला। जिले में प्रवेश पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सुईथाकला प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लाक मुख्यालय पर अटल मनरेगा पार्क के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सुुशील उपाध्याय, रमेश सिंह आदि ने स्वागत किया। सिद्दीकपुर तिराहे पर उपेंद्र मिश्रा, श्याम बाबू यादव,बलबंत सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष राजकेशर पाल, विक्रमा प्रसाद, धनईराम मौर्य आदि ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। खेतासराय में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के पास कृष्ण कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय सिंह, संजय कुमार विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, जगदंबा प्रसाद पांडेय, आनंद बरनवाल, बब्लू साहू आदि रहे।

धर्मापुर क्षेत्र सरैयां गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतं

धर्मापुर क्षेत्र सरैयां गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतं- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed