फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased facility of e-journal and e-database in east

पूविवि में ई-जर्नल और ई-डाटाबेस की बढी सुविधा

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased facility of e-journal and e-database in east
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय छात्रों के ज्ञानार्जन के लिए पर्याप्त किताबें और जर्नल से सुसज्जित हो गया है। ई-जर्नल और ई-डाटाबेस के जरिए छात्रों को अध्ययन के लिए भरपूर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधन के चलते ही सरकार द्वारा 2016 में पुस्तकालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। पुस्तकालय छात्रों के लिए हर तरह के स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करा रहा है। इंजीनियरिंग से लेकर बीफार्मा तक छात्रों को सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में वर्तमान में 187693 पुस्तकें, 212 से अधिक भारतीय और विदेश जर्नल और मैग्जीन से सुसज्जित हो चुकी है। पुस्तकालय में ईटीडी लैब तथा ई-पुस्तकालय स्थापित है। छात्रों को अध्ययन के लिए इसमें 28000 से अधिक ई-बुक, 3600 ई-जर्नल, ई-थिथिस, ई-डाटाबेस, ई-केस स्टडी और ई-आर्काइव उपलब्ध है। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए बुक बैंक की सुविधा उपलब्ध हैं। इसमें छात्रों के लिए 41177 पुस्तकें उपलब्ध हैं। जो हर सेमेस्टर में छात्रों को पढ़ने के लिए दी दी जाती है। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र किताबें वापस लौटा देते हैं। इस प्रकाश हर सेमेस्टर के छात्रों को पर्याप्त संख्या में किताबें पढने के लिए उपलब्ध हो जाती है। परिसर में रहने वाले छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसे देखते हुए पुस्तकालय को वाईफाई से जोड़ दिया गया है। मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय का कहना है कि छात्रों को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर ने जाना पडे़ इसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुस्तकें और जर्नल की व्यवस्था है। पुस्तकालय में अच्छे प्रकाशकों की पुस्तकें भी छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed