फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income tax payers returned 1.54 crore of Kisan Samman Nidhi

आयकरदाताओं ने वापस किया किसान सम्मान निधि का 1.54 करोड़

Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Income tax payers returned 1.54 crore of Kisan Samman Nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 9 हजार 541 आयकरदाता ले रहे थे। इनमें कुछ पीसीएस अधिकारियों भी हैं, जो योजना के तहत अपात्र की श्रेणी में आते हैं। दो दिन पहले लखनऊ में हुई समीक्षा में यह बात सामने आई कि प्रदेश में जौनपुर किश्त वापसी के मामले में 12वें स्थान पर हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1871 आयकर दाताओं ने 1 करोड़ 54 लाख रुपये वापस किए हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि अगर अपात्र घोषित किए गए आयकरदाता धनराशि जमा नहीं करेंगे तो आरसी जारी कर 10 प्रतिशत ब्याज सहित धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ इस समय कुल सात लाख 56 हजार 451 किसान पा रहे हैं। इसमें से 9 हजार 541 किसान ऐसे मिले हैं, जो आयकरदाता हैं। जबकि यह अपात्र की श्रेणी में आते हैं, जिनको भारत सरकार की वेबसाइट ने चिह्नित किया है। इसके अतिरिक्त करीब 6 हजार 500 ऐसे भी अपात्र मिले हैं, भूमिहीन हैं। वह भी योजना के अंतर्गत अपात्र हैं। हालांकि सरकार की सख्ती के बाद एक हजार 871 आयकरदाताओं ने कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए बैंक अकाउंट में एक करोड़ 54 लाख 4 हजार रुपये अब तक जमा कर दिया है। वहीं, दो दिन पहले विभाग के प्रदेश स्तर पर हुए समीक्षा में यह बात सामने आई कि जनपद में 22.46 प्रतिशत अपात्रों से वसूल कर लिया है। इस तरह जनपद प्रदेश में 12वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

जिला अपात्र आयकरदाता वापस करने वाले प्रतिशत
जौनपुर 9532 1871 22.46
प्रयागराज- 5196-1633-33.74
सोनभद्र-1561-480-30.79
चंदौली-2525-560-24.86
भदोही-2521-439-20.40
मऊ-3285-546-18.28
मिर्जापुर-3202-504-17.00
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जनपद में 9532 ऐसे लोग लाभ ले रहे थे, जो आयकरदाता हैं। इनमें 1871 ने सम्मान निधि का 1 करोड़ 54 लाख 4 हजार रुपये वापस कर दिया है। जनपद ऐसे अपात्रों से दिए गए किश्त को वापस लेने के मामले में प्रदेश में 12वें स्थान पर है। - जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed