फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income Tax Department raids on BJP leader and liquor businessman Om Prakash Jaiswal home farm house in jaunpur

वाराणसी-जौनपुर में इनकम टैक्स की रेड: भाजपा नेता-शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया

Thu, 22 Jul 2021 09:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 09:37 PM IST
सार

जौनपुर जिले में भाजपा नेता, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। टीम शाहगंज स्थित मकान, फार्म हाऊस समेत कई संबंधितों ठिकानों पर अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ की टीम शामिल है।

विज्ञापन
Income Tax Department raids on BJP leader and liquor businessman Om Prakash Jaiswal home farm house in jaunpur
भाजपा नेता का घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता व शाहगंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व शराब के बड़े कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल और उनके रिश्तेदारों के जौनपुर, बनारस स्थित आवास, प्रतिष्ठान सहित अधिकांश ठिकानों पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी भयोहू व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और उनके पति प्रदीप जायसवाल से भी घंटों पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें लेकर रात आठ बजे जेसीज चौराहे स्थित उनके आवास पर पहुंची। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से पूरे दिन पूर्वांचल में हड़कंप मचा रहा। शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने शाहगंज में सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के आवास और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें प्रमुख रूप से जेसीज चौक स्थित आवास, आजमगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस के साथ ही साथ उनके गल्ला मंडी स्थित कार्यालय, सीसी रोड स्थित फ्लोर मिल सहित उनके परिवार से जुड़े लोगों के होटल फैक्ट्री व अन्य प्रतिष्ठान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने लोगों के बाहर जाने और अंदर आने पर पाबंदी लगा दी। 24-25 गाड़ियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही आयकर विभाग की टीम में सुरक्षा कर्मी सहित 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। कार्रवाई के दौरान काफी नकद, कागजात, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में ओमप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के टिकट पर शाहगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

वहीं वाराणसी में भी शराब कारोबारी के चार भाइयों में से एक के नाटी इमली स्थित आवास, मलदहिया में उनके सीए के कार्यालय पर सुबह छापा मारा गया। यहां भी सभी के मोबाइल जब्त कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। टीम ने इस दौरान उनकी फैक्ट्री और होटल के क्रय-विक्रय रिकार्ड के साथ बैंक खाते, जमीनों की खरीददारी के कागजात के साथ कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क भी कब्जे में ले ली हैं। 


वाराणसी और जौनपुर के पुलिस-प्रशासन को भी टीम ने अपनी कार्रवाई से अलग रखा है। बताया जा रहा है कि प्रधान आयकर आयुक्त वाराणसी सुनील माथुर के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। टीम में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कुछ और जिले के अधिकारी शामिल हैं। जिनकी दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट में अधिकारियों ने सुबह आठ से शाम सात बजे तक कार्रवाई की। इसके बाद दूसरी शिफ्ट के अधिकारियों को लगाया गया। 

टीम के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पूर्व चेयरमैन व उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed