फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income tax department present at BJP leader Om Prakash Jaiswal house on third day

इनकम टैक्स रेड: तीसरे दिन भी भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के घर पर मौजूद आयकर विभाग

Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

जौनपुर जिले के शाहगंज में भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के घर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी है। यह जानकारी उन्होंने फोन कर दी है।

विज्ञापन
Income tax department present at BJP leader Om Prakash Jaiswal house on third day
भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल का घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज में भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के घर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी है। दोपहर में खुद ओम प्रकाश जायसवाल ने अमर उजाला संवाददाता को फोन कर जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं जनपद का प्रगतिशील विचारधारा का बिजनेसमैन हूं। विरोधी हैं तो साजिश करेंगे ही, उन्हें मैं उचित मंच और उचित समय पर जवाब दूंगा। मैं संवैधानिक आदमी हूं और संविधान एक्ट का पालन करता हूं।
विज्ञापन


भारत सरकार का जो टैक्स कलेक्शन का नियम है, वह जनता के हित के लिए है। मैं इसकी पूरी जानकारी विस्तार से सभी को दूंगा। यह भी बताऊंगा क्या-क्या अधिकारियों से बातें हुईं। इसके लिए उन्होंने 2 घंटे का समय मांगा। साथ ही अनुरोध किया कि जांच में जुटे अधिकारियों को परेशानी हो रही है, इसलिए मौके से मीडिया कर्मी थोड़ी दूरी बनाएं। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दे दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed