फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In two months, three people's legs severed by train

दो माह में ट्रेन से कटे तीन लोगों के पैर

Fri, 26 Aug 2016 01:54 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 26 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
In two months, three people's legs severed by train
ट्रेन के डिब्बे और प्लेटफार्म के बीच का गैप बन रहा हादसे का सबब - फोटो : jaunpur
रेलवे विभाग की लापरवाही से शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बीते दो माह के भीतर तीन लोगों कोे अपने पैरों से हाथ धोना पड़ा है। शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म व ट्रेन की सीढ़ियों में ज्यादा गैप हैं। जिसके कारण दुर्घटना भी हो चुकी है। जबकि तीन अगस्त को डीआरएम भी निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी उक्त कमी को दूर करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


शाहगंज रेलवे सटेश पर प्लेट फार्म व सीढ़ियों में अधिक गैप होने के कारण यात्रियों को प्लेट फार्म उतरते समय काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर यात्री संभलकर ट्रेन से नहीं उतरे तो वह अपनी जान भी गवां सकता है। इसके कारण बीते दो माह में तीन लोगों अपना पैर भी गवां चुके हैं।  बुधवार की रात 55364 नंबर की शाहगंज -औड़िहार पैसेंजर ट्रेन प्लेट फार्म पर खड़ी नहीं होे पाई थी। तभी बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासिनी रीता (45) पत्नी शिवकुमार उतर रही थी। लेकिन प्लेट फार्म और ट्रेन की सीढ़ियों के बीच अधिक गैप होने के कारण नीचे गिर गई। जिससे उनका बायां पैर कट गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार 21 जून की शाम पटना से चलकर इन्दौर जाने वाली इन्दौर पटना एक्सप्रेस जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रुकी नही ंथी। तभी सुल्तानपुर जनपद के डेहूरी दोस्तपुर निवासी सन्तोष सिंह (40) पुत्र बैजनाथ भी संतुलन नहीं बना पाने के कारण गिर गए थे। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर  कट गया था। 18 जून को मुगलसराय - फैजाबाद पैसेंजर  ट्रेन  निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से शाहगंज स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन की गति एक दम धीमी हो गई थी। इस दौरान उक्त ट्रेन से उतरते समय आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज निवासी लाडले (18) पुत्र शेरअली नीचे गिर गए थे।  जिससे उसका दोनों पैर कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed