फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the name of repairing the dilapidated bridge, Rajwaha was given

जर्जर पुल मरम्मत के नाम पर पाट दिया रजवाहा

Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the name of repairing the dilapidated bridge, Rajwaha was given
राजाबाजार क्षेत्र के बिझवट- भीमपुर रजवाहा को वासुपुर के पास जर्जर पुल रिपेयरिंग के लिए डेढ़ माह पहले बाईपास बनाने के लिए पाट दिया गया है। इससे करीब 150 गांवों के सैकड़ों हेक्टेयर खेत की सिंचाई बाधित है, जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने शीघ्र पुल मरम्मत कर पाटे गए रजवाहा को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

नहर शारदा सहायक खंड 36 से निकली माईनर बिझवट -भीमपुर रजवाहा का वासुपुर में पुल जर्जर हो गया। इसकी मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग ने डेढ़ माह पहले रजवाहे को पाटकर बाईपास बनाया। इससे बाद से वासुपुर के बाद रजवाहा में पानी नहीं जा पा रहा है, जिससे खेतों की सिंचाई का कार्य नहीं आ पा रहा है। किसान सिंचाई के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। हालत यह है कि किसानों ने किसी तरह डीजल पंप आदि के सहारे धान की रोपाई तो कर ली है लेकिन रजवाहा में पानी नहीं आने से धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर किसान परेशान हैं। उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र पुल की मरम्मत कर पाटे गए रजवाहा को खोलने की मांग की है। इस दौरान किसान अशोक यादव, अमरेज सिंह, जंग बहादुर यादव आदि किसानों ने बताया कि समस्या के निस्तारण के लिए कई बार जिम्मेदारों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाया गया, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। उन्होंने शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं किसान एकता मंच महराजगंज के संयोजक कृष्णा सिंह ने नहर विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जर्जर पुल का कार्य जल्द शुरू नहीं कराया गया तो किसान पुल और माइनर के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

---
वर्जन...
- पुल रिपेयरिंग पर आपत्ति है, जिसके कारण उसका काम नहीं हो पा रहा है। जिसका निस्तारण होते ही जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिसके बाद पाटे गए रजवाहा को भी खोल दिया जाएगा। - तनवीर खान, जेई सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed