फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the meeting of the Kshetra Panchayat, the proposal of 6.60 crores was approved

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 6.60 करोड़ का प्रस्ताव पर लगी मुहर

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of the Kshetra Panchayat, the proposal of 6.60 crores was approved
रामनगर। रामनगर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों के लिए छह करोड़ 60 लाख का प्रस्ताव पास हुआ। इंटरलॉकिंग और संपर्क मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता में शामिल किया गया। विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब वह समाज के सबसे निचले पायदान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क पर सोलर लाइट के अलावा ब्लॉक के एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने का काम किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार कुशवाहा ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्य की पुष्टि भी कराई। उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशनधारकों की कुल संख्या बताते हुए लाभ से वंचित पात्रों की सूची मांगी खेल का मैदान और तालाबों पर सदस्यों से विचार भी साझा किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह ने विकासखंड में हुए टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया। छूटे हुए व्यक्ति को टीकाकरण कराने पर जोर दिया। ब्लाक प्रमुख तारा देवी ने सप्लाई विभाग, सिंचाई विभाग व बिजली विभाग के कर्मचारियों को सदन में अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू ने कहा कि बजट से ग्राम विकास को रफ्तार मिलेगी। संचालन ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर मार्तंड सिंह लेखाकार, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, दिनेश सिंह, आशीष सिंह मुन्ना, शिवशंकर सिंह, अशोक सिंह, रईश खान, प्रेमचंद वेनवशी, किशन मोदनवाल, साहब दुबे, मुकेश सिंह, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। वीडियो नितिन कुमार कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed