फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the hour-long rain hostile jams

बारिश में घंटेभर जाम से जूझेे

Fri, 19 Aug 2016 12:55 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 19 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
In the hour-long rain hostile jams
ट्रकों की टक्कर के बाद गुरुवार को हाईवे पर लगा जाम - फोटो : jaunpur
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर के पुरानी बाजार के पास गुरुवार को सुबह दो ट्रकों की की सीधी टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया। बारिश में लोग घंटाभर जाम से जूझते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। भाईयों को राखी बांधने जा रही बहनें भी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी यातायात सामान्य होने में घंटाभर लग गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुल्तानपुर की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रहा ट्रक पुरानी बाजार के पास पहुंचा था तभी विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उक्त ट्रक से टकरा गया। टक्कर होने पर दोनों वाहन आडे तिरछे होकर सड़क पर खड़े हो गए। जिससे जाम लग गया और सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

थोड़ी सी भी जगह मिलने पर उसमें से निकलने के चक्कर में वाहन आगेक पीछे होकर खड़े हो गए। नतीजा यह हुआ कि जाम और जकड़ गया। वाहनों की चिल्लपों होने लगी। सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में रक्षा बंधन का पर्व होने के नाते तमाम बहने भी जो राखी बांधने के लिए भाई के घर जा रही थी उन्हें भी जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। दूसरी तरफ हो रही बारिश ने लोगों को हलकान किए रखा। जाम में फंसे लोग बारिश में भींगते रहे।

जाम की खबर मिलने पर बदलापुर के थानाध्यक्ष भैया छविनाथ सिंह पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें किसी तरह दोनों ट्रकों को किनारे लगवाकर रास्ता साफ कराया। जब जाकर जाम खुला। लेकिन उसके बाद भी वाहनों के आवागमन से हुए दबाव के चलते यातायात बहाल होने में कम से कम घंटाभर लग गया। इसके चलते बहने भी राखी बांधने भाइयों के घर विलंब से पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed