{"_id":"60a7b1dd8ebc3edaa553b057","slug":"in-one-sided-love-his-brother-had-murdered-priyanka-jaunpur-news-vns5905537116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में फुफेरे भाई ने ही की थी प्रियंका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में फुफेरे भाई ने ही की थी प्रियंका की हत्या
विज्ञापन
सईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में गला रेतकर हुई प्रियंका की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल और बाइक भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक एक तरफा प्यार में मृतका के फुफेरे भाई ने ही रविवार की रात घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर प्रियंका की हत्या की थी। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी थी। सर्विलांस और पुलिस की जांच में भी यही बात सामने आई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर उर्फ चंचाली (23) निवासी भुसौड़ी थाना सरपतहा को भुसौड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, दो मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सरपतहा जय प्रकाश सिंह, एसआई नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल अतीक अहमद, संजय सिंह, आशु कुमार, दुर्गेश शुक्ला शामिल थे।
बांस की सीढ़ी के रास्ते घर में में घुसा था हत्यारोपी
थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात में उसने एक घंटे तक प्रियंका से फोन पर बात की थी। उसने तय किया था कि अगर वह उसके साथ घर से भागने के लिए तैयार नहीं हुई तो उसकी हत्या करने के बाद वह खुद भी मौत को गले लगा लेगा। वह बास की सीढ़ी के सहारे खपरैल घर के आंगन में उतर गया और अंदर कमरे में सो रही प्रियंका का गला रेत दिया। उसकी हत्या के बाद उसने आत्महत्या का इरादा बदल दिया और बास की सीढ़ी के सहरे ही घर से निकल कर फरार हो गया था।