फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Kerakat, the Gomti River is rising by one and a half centimeters every hour, water is just 20 cm below the danger mark

Jaunpur News: केराकत में हर घंटे डेढ़ सेंटीमीटर से बढ़ रहीं गोमती, खतरे का निशान छूने से सिर्फ 20 सेमी नीचे पानी

Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
In Kerakat, the Gomti River is rising by one and a half centimeters every hour, water is just 20 cm below the danger mark
गोमती नदी का बढ़ा जल स्तर। सोशल मीडिया
जौनपुर। जनपद में बीते चार दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आपाद विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि केराकत क्षेत्र में समस्या गंभीर है। यहां हर घंटे लगभग डेढ़ सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। गोमती अब खतरे का निशान छूने से सिर्फ 20 सेंटीमीटर नीचे हैं। बढ़ते जलस्तर का असर क्षेत्र के तटवर्ती क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ये गांव हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
शहर से सटे कलिचाबाद, राजेपुर त्रिमुहानी, कोहरे सुल्तानपुर, केराकत क्षेत्र के सिहौली, गोबरा, सरोज बड़ेवर और चंदवक क्षेत्र के बलुआ, बरमलपुर और सिंगरामऊ क्षेत्र में जगदीशपुर, अंसार और बघाड़ी कला में कई स्थानों पर पानी संपर्क मार्गों तक पहुंच गया है। जगदीशपुर, अंसार, बघाड़ी, मेढ़ा, गजेंद्रपुर, रामनगर, कृष्णापुर और पिलकिच्छा सहित अन्य तटवर्ती क्षेत्र में समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

इन रास्तों तक पहुंच गया है पानी
- मेढ़ा बाजार से रामनगर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया तक नदी का पानी नाले के रास्ते पहुंच गया है।
- इमलिया घाट और गोला दईत बाबा अंत्येष्टि स्थल तक पानी पहुंच गया है।
- चंदवक क्षेत्र की बरमलपुर ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है।


प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
गोमती का जलस्तर बढ़ता देख जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी और आसपास के निचले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर हर घंटे लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने नदी के किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोग नदी के आसपास जाने या किसी तरह का जोखिम लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed