फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Kerakat, associations and martial arts arenas organized a procession

Jaunpur News: केराकत में अंजुमनों और फन्ने सिपहगरी के अखाड़ों ने निकाला जुलूस

Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
In Kerakat, associations and martial arts arenas organized a procession
केराकत में मीलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोग। संवाद
केराकत। मरकजी सीरत कमेटी के तत्वावधान में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का जश्न ईद मिलादुन्नबी मंगलवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान नात पढ़ने वाली अंजुमनों और फन्ने सिपहगरी के अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे तहसील परिसर स्थित शाही बादशाहजादी मस्जिद से जुलूस रवाना हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बहादुर अली खान ने जुलूस को रवाना किया। जुलूस कोतवाली के सामने से होते हुए चौराहे, सरायबीरू चौराहा, संकटमोचन मंदिर और पुरानी बाजार से होकर हाशमी नगर पहुंचा। यहां कुछ देर के लिए मेले जैसा माहौल रहा। बारिश और मौसम खराब होने के कारण जुलूस को जल्द आगे रवाना किया गया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां अंजुमनों और अखाड़ों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें गैर मुस्लिम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सरायबीरू चौराहे पर व्यापार मंडल की ओर से कैंप लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को चाय-नाश्ता कराया गया। तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिंकू, उपाध्यक्ष मोहम्मद साकिब उर्फ गुड्डू प्रधान, राजेंद्र कसौधन और दयाराम गुप्त मौजूद रहे। जुलूस शेखजादा पहुंचा, जहां दरूद व सलाम पढ़ने के बाद पुरस्कार वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ। जुलूस की अगुवाई मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बहादुर अली खान, हाजी अख्तर अली उर्फ गोगा अंसारी, सैयद अरशद अहमद पप्पू, डॉ. सैयद आदिल मुज्तबा, अलाउद्दीन मंसूरी, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, हाजी मोहम्मद यूसुफ पप्पू समेत अन्य लोग कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed