फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   in jaunpur Pistol on chest of Galla businessman, looted cash including gold chain 

जौनपुर में लूटः गल्ला व्यवसायी के सीने पर तानी पिस्टल, सोने की चेन सहित नगदी लूटे

Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

जौनपुर में हौसला बुलंद तीन बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी के सामने पिस्टल तानकर 40 हजार रुपये समेट लिए। इसके बाद सामान खरीदने आए एक ग्राहक की 50 ग्राम की सोने की चेन भी लूट ले गए। 

विज्ञापन
in jaunpur Pistol on chest of Galla businessman, looted cash including gold chain 
सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर स्थित गल्ले की दुकान के व्यवसायी से 40 हजार रुपये और ग्राहक की 50 ग्राम की सोने की चेन लूटकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार शाम सात बजे हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है। फुटेज में एक बदमाश दुकानदार के सीने पर पिस्टल ताने नजर आ रहा है, जबकि दूसरा गल्ले से पैसा निकाल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शकरमंडी निवासी रवि गुप्ता गला व्यापारी हैं। उनकी कुत्तूपुर में दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। गल्ला व्यवसायी के अनुसार, उसी समय तीन लोग बाइक से पहुंचे। वे हेलमेट और मास्क लगाए थे। नजदीक आने पर एक ने रवि के सीने पर पिस्टल लगा दिया।  दूसरे बदमाश ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपये समेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी शर्ट पहने थे बदमाश

in jaunpur Pistol on chest of Galla businessman, looted cash including gold chain 
पीड़ित अनूप। - फोटो : अमर उजाला

जाते-जाते दुकान पर खड़े कुत्तूपर निवासी अनूप की सोने की चेन भी लूट ले गए। उसका वजन 50 ग्राम है। दुकानदार के मुताबिक, तीनों काले रंग की लोअर, टी शर्ट पहने हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर सीओ सदर रणविजय सिंह पहुंचे। इसके बाद देर रात करीब दस बजे एएसपी सिटी डा. संजय कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकानदार ने 40 हजार रुपये लूट की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed