फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In a minute, Subhash of Jaunpur licked Ashoka of Gorakhpur

एक मिनट में जौनपुर के सुभाष ने गोरखपुर के अशोक को चटा दी धूल

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
In a minute, Subhash of Jaunpur licked Ashoka of Gorakhpur
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जोर आजमाइश करते पहलवान और उतने ही जोश से भरे दर्शक। अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को धूल चटाने के लिए हर दांव लग रहे थे तो वहीं दर्शक भी अपने पसंदीदा पहलवान में जोश भरने में कोई कमी नहीं कर रहे थे। मौका था मतरी गांव में बुधवार को आयोजित दंगल प्रतियोगिता का जहां दूर दराज के नामी-गिरामी पुरुष व महिला पहलवानों ने दम दिखाया। इस दौरान एक रोमांचक मुकाबले में जौनपुर के सुभाष पहलवान ने गोरखपुर के अशोक को महज एक मिनट में धूल चटा दी। इसी तरह एक अन्य मुकाबले में बिहार की महिला पहलवान सोनम और गोरखपुर की राधा के बीच करीब पांच मिनट तक जोर आजमाइश चली। आखिर में सोनम का दांव लग गया और उसने बाजी मार ली।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में 48 से अधिक जोड़ियों ने जोर दिखाया। इसी तरह महिला पहलवानों की जोड़ी में जौनपुर के गया पहलवान ने गोरखपुर के आशीष को चित करने में करीब सात मिनट का समय लिया। इसके साथ ही वाराणसी के पारस पहलवान ने मिर्जापुर के रामबली को पटखनी दी। वहीं, जौनपुर केशरी सुनील पहलवान ने वाराणसी के विकास को कड़े मुकाबले के बाद हराया। चुनार के बजरंगी दास ने घोरावल के नरेश को आसानी से धूल चटा दी। जौनपुर के रामआसरे ने वाराणसी के पिंटू को पटखनी दी तो दंगल क्षेत्र तालियों से गूंज उठा। महिला पहलवान उमा ने बलिया के अंकित को आसानी से पटखनी दी। इदरीश ने मिर्जापुर के सुनील को आसमान दिखाकर कुश्ती अपने नाम की। वहीं, वाराणसी के लल्ला ने चंदौली के राजेन्द्र को, झूंसी के शैलेश ने मऊ के डबलू पहलवान ने चित किया। अयोध्या के सुमनदास ने मुगलसराय के काशी को हराया। दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष फौजदार सिंह अखिलेश, प्रधान रियासत अली, विजय सरोज, तीरथ पाल, श्याम सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजू उपाध्याय, जिलेदार सिंह, गुलाब गुप्ता, बोड़ई यादव, जगा चौधरी, मनबोध पाल, रमेश पाल, मोहम्मद इस्माइल, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, उदयराज सिंह आदि लोगों ने पहलवानों की हौसला अफजाई की। संचालन फौजदार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed