{"_id":"1cf6e83efdbd6b2394627aed0fd0058a","slug":"illuminating-historical-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक इमारतें रोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक इमारतें रोशन
जौनपुर ब्यूराे
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरे जिले में भव्य तैयारियां की गई हैं। नगर की ऐतिहासिक इमारतों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्कूल, कालेज, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए भव्य
तैयारियां की गई हैं। सोमवार को बाजारों में तिरंगा झंडा, स्टीकर, टोपी आदि की दूकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। हर कोई अपने अपने स्तर से राष्ट्रीय पर्व का जश्न माने की तैयारी में व्यस्त दिखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले भर में
विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी मंगलवार को सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जबकि पुलिसलाइन में 9:30 बजे धव्जारोहण होगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीयूष
विज्ञापन
रंजन अग्रवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन साफ सफाई के बाद रंगरोगन कर दिया गया है। नगर के शाहीपुल, नगरपालिका समेत एतिहासिक इमारतों को विद्युत झालरों से
सजाया गया है। सोमवार की शाम ढलते ही ऐतिहासिक इमारतें रोशन हो उठीं। आजादी का जश्न माने के लिए शिक्षण संस्थानों में महीने भर पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी। छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आजादी के दीवाने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विद्यालयों में प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।