फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal arms factory busted for the second consecutive day

लगातार दूसरे दिन भी अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted for the second consecutive day
सरायख्वाजा पुलिस द्वारा बरामद अवैध असलहे। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ऑपरेशन पाताल लोक के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बदलापुर इलाके के बाद दूसरे दिन सोमवार की रात अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पांच अर्द्धनिर्मित कट्टा समेत अन्य उपकरण बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को सूचना प्राप्त हुई कि भैसनी पेट्रोल पंप के पास एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। मौके से छापा मारा गया। हां से राजू पुत्र मोतीलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को पकड़ लिया गया। उसका साथी ब्रिजेश उर्फ बिरजू पुत्र योगेंद्र निवासी व थाना सरायख्वाजा मौके से भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच अर्द्ध निर्मित कट्टा और एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस और अन्य उपकरण आदि बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। फैक्ट्री से 3 लोहे की पाइप, 2 लोहे की रेती, एक सलाई रिंच, एक छोटी रिंच, एक लोहे का वर्मा, एक लोहे का पिलास, एक लोहे का पक्कङ रिंच, एक लोहे की रेतडी, एक लोहे की ठोस राड, एक लोहे की सुम्मी, एक लोहे की छेनी, एक लोहे की हथौड़ी, नौ लोहे की पत्ती, सैंड पेपर नट बोल्ट लगभग 50 कील, रिपीट एक लोहे की भट्ठी, एक बाल्टी और मग्गा, जला कोयला, एक तेरह खाने की रिंच आदि बरामद किया है। इसके पहले, पुलिस ने बदलापुर इलाके से अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed