फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you have not applied Corona vaccine, you may be deprived of the facility of ration

कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाए हैं तो राशन की सुविधा से हो सकते हैं वंचित

Thu, 13 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
If you have not applied Corona vaccine, you may be deprived of the facility of ration
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड के सबंध में बैठक करते डीएम मनीष कुमार वर्मा व साथ में सीएमओ डा लक्ष्म - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती भी बढ़ाई जा रही है। बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग हुई बैठक में इसे लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में लापरवाही बरत रहे कार्डधारकों का राशन रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीनेशन बेहद अहम है। ऐसे में इसमें लापरवाही नहीं बरती जा सकती। आठ लाख आठ हजार कार्डधारकों में पहली डोज तकरीबन 95 फीसद ने लगवा ली है। लगभग चार लाख कार्डधारकों ने दूसरी डोज नहीं ली है। ऐसे में अभियान के तहत सभी का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कार्डधारकों से आह्वान भी किया सभी अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। इसे लेकर पहले भी कई बार निर्देश जारी किया गया है। ऐसे में स्थिति नहीं सुधरने पर वैक्सीनेशन नहीं कराने वाले कार्डधारकों का राशन रोका जा सकता है। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही ने बताया कि समस्त कोटेधारकों को निर्देश दिया गया है कि वे राशन लेने आने वालों से यह जरूर पूछें कि उन्होंने वैक्सीनेशन कराया है अथवा नहीं। साथ ही उनका प्रमाणपत्र देखें व वैक्सीनेशन कराने को प्रेरित करें। इसके बाद डीएम समस्त विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रबंधकों के साथ बैठक की।चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को शत-प्रतिशत टीका लगवाएं। बीएसए अपने एबीएसए से प्रमाण पत्र ले कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कोविड का टीका लगवा लिया है। गंभीर बीमारी से पीडि़त एवं गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी चुनाव में न लगाई जाए। जिन कर्मचारियों का दूसरी डोज लगवाए 9 महीना हो गया है वे बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। कोई भी व्यक्ति कोविड के टीके से छुटे न। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि कोविड की टैस्टिंग बढ़ाई जाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि 14 एवं 15 जनवरी को विशेष कैंप लगाकर खिलाडि़यों, पीआरडी के जवानों को वैक्सीन लगवाई जाए। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed