फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the road is not built, the villagers will not vote in the election

सड़क नहीं बनी तो चुनाव में मतदान नहीं करेंगे ग्रामीण

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the road is not built, the villagers will not vote in the election
बक्शा। बक्शा-तेजीबाजार लोहिंदा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने उटरुकला गांव के पास रविवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब सड़क नहीं बनाई गई तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वर्तमान में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। यह सड़क मल्हनी व बदलापुर होते हुए प्रतापगढ़ जिले को जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब सड़क नहीं बनाई गई तो वे विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में विपिन तिवारी, विकास सिंह, राजेश विश्वकर्मा, परमजीत पाल, विपिन यादव, सतीश यादव, मनोज बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed