फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the fee is not deposited, the result of the semester examination will stop

फीस नहीं जमा हुई तो सेमेस्टर परीक्षा का रुकेगा रिजल्ट

Tue, 21 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the fee is not deposited, the result of the semester examination will stop
जौनपुर। पूविवि से संबद्ध बीएड के 200 कॉलेजों के बीएड सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट रोकने की तैयारी चल रही है। इन कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के सेमेस्टर परीक्षा का फीस अभी तक जमा नहीं किया है। विवि से नोटिस जारी करने के बाद भी महज 80 कॉलेजों ने 1.60 करोड़ फीस जमा किया है। शेष कॉलेजों के छात्रों की फीस अभी तक बकाया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ, मऊ और प्रयागराज जिले में बीएड के कुल 280 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इन महाविद्यालयों में करीब 30 हजार छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं, अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को छोड़कर शेष छात्रों की बिना परीक्षा कराए ही उन्हें प्रमोट करने की तैयारी है, लेकिन इन महाविद्यालयों में से केवल 80 ने अभी तक छात्रों की सेमेस्टर फीस जमा किया है। शेष छात्रों की फीस बकाया है। विवि प्रशासन ने फीस नहीं जमा करने वाले महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर फीस जमा कराने का निर्देश दिया है। द्वितीय सेमेस्टर की फीस प्रति छात्र 2200 और अंतिम सेमेस्टर की फीस 2700 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से जमा होनी है। नोटिस जारी होने के बाद भी महाविद्यालय अभी तक फीस जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीएड के कई महाविद्यालयों के सेमेस्टर परीक्षा की फीस अभी तक जमा नहीं हुई है। सेमेस्टर परीक्षा की फीस जमा नहीं करने वाले महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर दी गई है। अगर महाविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा की फीस नहीं जमा करते हैं तो उनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed