फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If girl worship is done in auspicious time, then Lakshmi will be happy, there will be prosperity

शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन तो प्रसन्न होंगी लक्ष्मी, होगी समृद्धि

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
If girl worship is done in auspicious time, then Lakshmi will be happy, there will be prosperity
सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम शहरी आवास में सजाया गया लक्ष्मी गणेंश जी पंडाल। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। दीपावली पर इस वर्ष लक्ष्मी पूजन का सुखद संयोग प्राप्त हो रहा है। वर्ष सोमवार को अमावस्या शाम पांच बजकर पांच मिनट से शुरू होगी।
विज्ञापन

ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल ने बताया कि इस वर्ष दीपावाली पर विष कुंभ योग बन रहा है जो कि अशुभ योगों में गिना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी पूजन के बाद शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए। अतिरिक्त चंद्रमा एवं बुध की कन्या राशि में युति से शुभ संयोग प्राप्त हो रहा है। इसका अच्छा प्रभाव कारोबार पर होगा। देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि में मीन और शनि अपनी राशि मकर में मार्गी हो गए हैं। यह सभी राशि के जातकों के लिए शुभ है। पंच दीपोत्सव का मुख्य दिन दीपावली है। कार्तिक मास में ही लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसी वजह से दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है।

लक्ष्मी पूजन का मुहुर्त
पंडित देवीप्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रदोषकाल में सायंकाल 5 बजकर 15 मिनट बजे से 6 बजकर 15 मिनट तक, उसके बाद वृष लग्न में रात 6 बजकर 37 मिनट तक, रात 8 बजकर 33 मिनट तक, सिंह लग्न में रात्रि 1 बजकर पांच मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed