{"_id":"2558302d11502988bb172f1412ef6a32","slug":"if-action-walkout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई नहीं तो कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई नहीं तो कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को करंजाकला ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बीएलओ के रूप में लगे सफाई कर्मचारी को मारने पीटने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग
की गई। कहा गया यदि 31 अगस्त तक कारर्वाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही मांगों से संबंधित पत्रक बीडीओ को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने बीएलओ के रूप में लगे सफाई कर्मचारियों की पिटाई होने पर रोष प्रकट किया। कहा कि बीएलओ के रुप में लगे सफाई कर्मियों को मारने-पीटने के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किया गया तो 31 अगस्त को जिला
मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही समय आने पर बीएलओ के रुप में कार्य करने का बहिष्कार भी किया जाएगा। धरना करने वालों में संयुक्त मंत्री अंजनी मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद, रणजीत यादव, संजय यादव, बंशराज गौतम, समरनाथ, अरुण यादव, अजय कुमार, वृजेश कुमार विंद आदि उपस्थित रहे।