फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Idols of Maa Durga adorned in puja pandals immersed

पूजा पंडालों में सजीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित

Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Idols of Maa Durga adorned in puja pandals immersed
पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ लोगों ने पूजा पंडालों में सजीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विभिन्न स्थानों पर बने कुंडों व तालाबों में शुक्रवार को विसर्जन किया। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन आदि गंगा गोमती के किनारे सद्भावना पुल के पूरब तरफ बने कुंड में किया गया। सुबह आठ बजे से मूर्ति विसर्जन का कार्य सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। शहर में स्थापित तकरीबन 175 पूजा पंडालों में सजीं प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

डोभी : गोमती नदी के किनारे वरमलपुर के बगीचे में नवनिर्मित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। यहां विभिन्न स्थानों की 35 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत : कोतवाली क्षेत्र के गोमती नदी के उदयचंदपुर घाट, केराकत नाव घाट व बेलांव पुल घाट के पास बनाए गये कुंडों में मां दुर्गा की 141 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
मुंगराबादशाहपुर/सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के गांव सोहांसा में स्थित जोगवा तालाब में प्रतिमा विसर्जन हुआ। इस दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि व महासचिव दीपक शुक्ला ने दुर्गा पूजा समिति के लोगों का स्वागत करते हुए मां का चित्र देकर सम्मानित किया।
नेवढ़िया : क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान मातारानी की भव्य झांकी भी निकाली गई।
मीरगंज: क्षेत्र के गोधना, चौकीकला, अगहुआ, चौकीखुर्द, भटहर, जगदीशपुर, माधोपुर, बरावां, रामपुर खुर्द, जरौना, मीरगंज, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, अमाई, अलापुर, मोलनापुर, सेमरी व जंघई में बनाए गए कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया गया।

गभिरन: खुटहन क्षेत्र के आसपास स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन लोगों ने जयकारे के साथ किया। बदलापुर : विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पीली नदी शाहपुर के किनारे बने कुंड में भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ किया। मछलीशहर : क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गांवों में स्थापित आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जगह-जगह मौजूद तालाबों और नदी किनारे बने कुंड में गाजे-बाजे के साथ किया गया। निगोह : बेलौनाकला गांव में बसुही नदी पुल के समीप बने कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सिंगरामऊ : क्षेत्र के लालगंज में स्थित पीली नदी किनारे बनाए गए कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed