फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Identification of the dead body of a youth found in the canal

नहर में मिले युवक के शव की हुई पहचान

Sat, 08 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Identification of the dead body of a youth found in the canal
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के पास बृहस्पतिवार को नहर में मिले युवक के शव की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर निवासी राजन खरवार (28) पुत्र स्व. खिल्लू प्रसाद खरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

परमानतपुर निवासी राजन खरवार फूल माला बेचकर परिवार की आजीविका चलाता था। वह बृहस्पतिवार को नहाने के लिए घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। उसी दिन देर शाम को हड़ही गांव के पास नहर की पुलिया के पास युवक का शव मिला था। पुलिस से शव को नहर से बाहर निकलवारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, युवक की तलाश में जुटे परिजनों को जब अज्ञात शव सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली तो वह सरायख्वाजा थाने पहुंचे। वहां से मर्चरी हाउस आकर शव की पहचान की। थानाध्यक्ष सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा का कहना है कि राजन फूल माला का कारोबार करता था। उस पर काफी कर्ज भी था। उसने 1.30 लाख रुपये अपने जीजा से भी लिया था लेकिन वह पैसा उसकी पत्नी के पास सुरक्षित मिला है। उसकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed