फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IAS trainee shared his experience of DM

प्रशिक्षु आईएएस ने डीएम से साझा किए अनुभव

Mon, 09 Nov 2015 12:28 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 09 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
IAS trainee shared his experience of DM
चार दिनों तक ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की हकीकत जानने के बाद रविवार को प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने रविवार को जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से मिलकर उनसे अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे प्रशिक्षु अफसरों ने डीएम को और डीएम ने प्रशिक्षु अफसरों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी, भारत सरकार मसूरी से 24 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल 03
विज्ञापन


नवंबर को जिले में पहुंचा था। छह-छह की टोली में इन ट्रेनी अफसरों को चार अलग अलग गांव में भेजा गया था। खुटहन ब्लाक के मुबारकपुर, करंजाकला ब्लाक के काफरपुर , धर्मापुर ब्लाक के गजना और सिरकोनी ब्लाक के मनहन गांव में
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रशिक्षु अफसरों को ठहरने के इंतेजाम किए गए थे। यहां चार दिनों तक रहकर सोशल सेक्टर से संबंधित शासकीय योजनाओं का धरातल पर हो रहे क्रियान्वयन की हकीकत जानी।

रविवार को डीएम के आवास पर पहुंचे इन अफसरों के साथ आयोजित चाय पार्टी में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द्र और  डीडीओ तेज प्रताप मिश्र आदि शामिल थे। प्रशिक्षु


अफसरों ने कहा कि जिले में गांव के लोगों से मिलकर उन्हें एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त हुआ है। यहां के लोगों से थोड़े दिन में ही मिले प्यार को वह कभी भूल नहीं पाएंगे। जहां भी रहेंगे उन्हे जौनपुर के ग्रामीण इलाकों में चार दिनों तक

बिताए पल याद रहेंगे। अटाला मस्जिद, शाही किला जैसी ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती भी इन प्रशिक्षु आईएएस के दिलो दिमाग में छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed