फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Human chain formed for equal education

समान शिक्षा के लिए बनाई मानव श्ृंखला

Mon, 29 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Human chain formed for equal education
समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में मानव श्रृंखला बनाते छात्र। - फोटो : jounpur
प्रदेश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग            को लेकर रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मानव शृंखला बनाकर प्रदेश सरकार को संदेश               देन की कोशिश की। इस मानव श्रृंखला में सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्र और छात्राएं भी शामिल थीं। सभी ने एक स्वर से कहा  कि अमीर और गरीब के बीच           की खाईं को पाटना है तो पहले समान शिक्षा व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से बनाई गई यह मानव श्रृंखला पूरे परिसर से होकर दूसरे छोर की सड़क तक लोग एक दूसरे का हाथ पकड़कर अपनी आवाज बुलंद किए।            एक दूसरे का हाथ थामे लोग             ने चाहे अमीर हो या गरीब की संतान सबकी शिक्षा हो एक समान, दोहरी शिक्षा नीति बंद करो बंद करो का नारा लगाया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि खाकी ड्रेस         में कंधे पर झोला और उसमें   कटोरी और फटी पुरानी किताबों   को रख कर गांव के गरीब परिवार का बच्चा जब स्कूल के लिए निकलता है तो सड़क पर चमचमाती बसों में सवार             टाई लगाए कान्वेंट स्कूल के बच्चों को देखता है तो उस बच्चे का          मन मचल उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बच्चे मन ही मन सोचते हैें कि यह व्यवस्था हम गरीबों के  लिए क्यों नहीं है। गरीब          और अमीरों के लिए दोहरी शिक्षा नीति को बंद किया जाना             बहुत जरूरी  है।



मानव श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव, गुरुपाल सिंह ने कहा कि सरकार को समान शिक्षा व्यवस्था लागू कर अमीर और गरीब के बीच की          खाई को खत्म कर सकती है। तमाम निजी विद्यालय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता आरती सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन अगर सरकार नहीं करवा पा रही है तो वह सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगी।
इस मौके पर गरिमा, पूनम, शालिनी, शीतम, अब्दुल, किसन, अखिलेश, सत्यम, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed