फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Honor artists, take care of their safety: Amrapali

कलाकारों को सम्मान दें, उनकी सुरक्षा का ख्याल रखें: आम्रपाली

Mon, 01 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Honor artists, take care of their safety: Amrapali
शहर के ओलंदगंज स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करतीं भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों के प्रति प्रदेश में जिस तरह से लोगों का प्यार बढ़ा है उससे फिल्म कलाकारों का हौसला बढ़ रहा है। बस अब यहां के लोगों को इस प्यार और सम्मान को बनाए रखने की जरुरत है। कलाकारों को सम्मान दें और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखें तो पूर्वांचल में फिल्मों की शूटिंग का दायरा बढ़ेेगा।
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म पूर्वा की शूटिंग के लिए जिले में आई आम्रपाली दुबे देर शाम शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी मदद मिल रही है, जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी बेहतर अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नोयडा में फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू होते ही तमाम फिल्म निर्माताओं की नजर उत्तर प्रदेश की तरफ टिक गई हैं। उन्होंने पिछले दिनों फिल्म शूटिंग के दौरान हुए पथराव की घटना पर अफसोस जताया। उनके साथ मौजूद फिल्म निर्माता राजेश राय ने कहा कि पूर्वा बड़े बजट की फिल्म है, इसे जब पर्दे पर उतारा जाएगा तो यहां के दर्शकों की दिलचस्पी और प्यार जरूर मिलेगा। इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बन रही हॉरर फिल्म ‘पूर्वा’ में मेगास्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, डॉ विनोद प्रसाद सिंह, संत प्रसाद राय, डॉ. जंगबहादुर सिंह, अनिल गुप्त, संदीप पांडेय, फैसल हसन तबरेज, अंकित साहू, सलमान शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed