फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High school student commits suicide by jumping in front of a train after failing in Hindi exam

Jaunpur News: हिंदी का पेपर खराब होने पर हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
High school student commits suicide by jumping in front of a train after failing in Hindi exam
जंघई में छात्रा गरिमा की फाईल फोटो। परिजन
-मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव की निवासी थी छात्रा, साइकिल से जा रही थी परीक्षा देने
विज्ञापन

मीरगंज। थाना चौकी कला गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा गरिमा जैसवार (15) हिंदी का प्रश्नपत्र खराब जाने से शुक्रवार को जंघई फाटक से 200 मीटर दूर ट्रैक किनारे साइकिल खड़ी कर एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी जंघई ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीरगंज थाना चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा आरडी मेमोरियल मॉर्डन कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज जंघई की हाईस्कूल छात्रा थी। उसका कॉलेज यूपी बोर्ड से संबद्ध था। उसका सेंटर श्रीदेवी प्रसाद इंटर कॉलेज पिलखिनी जंघई गया। शुक्रवार सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सामाजिक विज्ञान का परीक्षा देने के लिए निकलीं। वह जंघई फाटक से 200 मीटर पूरब तरफ ट्रैक के बगल साइकिल खडी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गई। सूचना मिलने पर मीरगंज, सराय ममरेज की पुलिस, आरपीएफ जंघई और जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। चचेरे चाचा राजेश ने बताया की बुधवार को हिंदी का पेपर अच्छा नहीं हुआ। गरीमा ने बताया कि उसके तीन प्रश्न छूट गए। इस बात पर गरिमा तनाव में थी। जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन का कहना है कि पेपर खराब होने से छात्रा तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जंघई में छात्रा गरिमा की फाईल फोटो। परिजन

जंघई में छात्रा गरिमा की फाईल फोटो। परिजन

जंघई में छात्रा गरिमा की फाईल फोटो। परिजन

जंघई में छात्रा गरिमा की फाईल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed