फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Headmen and women took an oath not to conduct child marriages.

Jaunpur News: बाल विवाह न कराने की प्रधानों और महिलाओं ने ली शपथ

Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Headmen and women took an oath not to conduct child marriages.
बरसठी थाने में चला बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता का शपथ लेतीं ग्राम प्रधान और महि - फोटो : मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीठ में गोली लगने से घायल प्रधान। संवाद
बरसठी। थाना परिसर में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों व महिलाओं ने बाल विवाह न करने व आसपास के लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक शिवम सिंह व जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजकुमार मौर्य ने उपस्थित लोगों को बताया कि लड़की की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष से कम होने पर विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इसकी रोकथाम के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2006 में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम लागू किया है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का शैक्षिक, मानसिक, शारीरिक व व्यावसायिक विकास प्रभावित होता है। कम आयु में गर्भधारण से माता व शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और कुपोषण की आशंका रहती है। कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। 112 नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल कल्याण समिति, न्यायालय व जिलाधिकारी कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बाल विवाह में शामिल परिवार, बाराती व घराती सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक शैलेंद्र दुबे, राजकुमार सिंह, अनिल यादव, उमाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान प्रेमचंद पटेल, गुलाब यादव, शिवकुमार यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed