{"_id":"5fbfcd318ebc3e7503114d67","slug":"harsh-firing-at-tilakotsav-in-jaunpur-child-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली, असलहा साफ करने के दौरान चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली, असलहा साफ करने के दौरान चली गोली
Thu, 26 Nov 2020 09:13 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गुरुवार की शाम तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में 11 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। गोली उसके बाएं पैर में लगी। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव के श्यामजीत तिवारी के बेटे हिमांशू तिवारी का तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान नाश्ता-पानी में जुटे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तिलक का कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक असलहे में गोली अंदर ही फंस गई।
विज्ञापन
युवक उसे साफ करने लगा, तभी गोली निकलकर पास खड़े पड़ोस के ही अमित उर्फ विभू तिवारी (11) पुत्र शैलेष तिवारी के पैर में लग गई। बालक वहीं गिरकर छटपटाने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली से विभू का बांया पैर जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि रात नौ बजे तक परिजन घायल के साथ जिला अस्पताल में भी रुके थे। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग की सूचना पर तत्काल 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।