फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Group chairperson accused of cheating Rs 10 lakh, case registered against four

Jaunpur News: समूह की अध्यक्ष पर 10 लाख की ठगी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:12 AM IST
विज्ञापन
Group chairperson accused of cheating Rs 10 lakh, case registered against four
केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में सहायता समूह की अध्यक्ष निर्मला देवी पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए गरीब महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डेहरी गांव की 12 महिलाओं ने आरोप लगाया था कि निर्मला देवी जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में आशा कार्यकर्ता हैं, ने समूह की 15 महिलाओं का लगभग 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गईं। जब महिलाएं पैसा मांगने उनके घर गईं तो उनके पति तूफानी, पुत्र नितिन उर्फ गोलू, और पुत्री डिंपल ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं का आरोप है कि निर्मला ने बंधन बैंक से जुड़े चेतना सहायता समूह का पैसा हड़प लिया।
विज्ञापन

पीड़ितों में सुषमा देवी, किरन, बाला, रंभा, नीलम और अन्य महिलाएं शामिल हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed