फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandfather's death 48 hours after grandson's death

नाती की मृत्यु के 48 घंटे बाद दादा की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grandfather's death 48 hours after grandson's death
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली के सकरा गांव में नाती की मृत्यु के 48 घंटे बाद दादा की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सकरा गांव में सई नदी में बच्चो के साथ होली खेलते हुए प्रशांत (18) की डूबने से मौत हो गई थी। इसकी सूचना सूरत में रह रहे उनके दादा शीतला प्रसाद पांडेय (80) को हुई तो वे परिवार के कुछ सदस्यों के साथ 20 मार्च को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से घर के लिए निकले लेकिन वह नाति की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उनकी इटारसी रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और ललितपुर आते-आते उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ललितपुर ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर जौनपुर आ गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया। गांववालों ने बताया कि प्रशांत हमेशा अपने दादा के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed