फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandfather and grandson died due to electric shock

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत

Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson died due to electric shock
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर-दो गांव में रविवार की सुबह पंपिंग सेट के कमरे में उतरे करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी शेषनारायण दुबे उर्फ गंगा प्रसाद दुबे (65) का घर से 500 मीटर दूर अपना पंपिंग सेट है।
विज्ञापन

रविवार को वह अपने नलकूप के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता मनीष दुबे (15) वहां पहुंचा और पंपिंग सेट के कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गया। वहां कमरे के अंदर साफ्टीन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो दादा गंगा प्रसाद भी उसे देखने के लिए कमरे के अंदर गए। वहां मनीष साफ्टीन के ऊपर गिरा हुआ था। जैसे ही उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

वहां आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई। इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान अरुण कुमार दुबे अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार में दोनों की मौत की सूचना मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मनीष की माता रागनी रो-रो कर बेहाल हैं। दादी सावित्री अपने पति व पोते को देखकर बेसुध हो जा रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed