फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government should not test the patience of farmers

किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार

Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Government should not test the patience of farmers
जौनपुर। भाजपा ने शुक्रवार को जहां किसान सम्मान दिवस मनाया तो सपा ने चौपाल लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। जिले भर में चौपाल लगाकर कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शंभूगंज बाजार में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. केपी यादव के नेतृत्व में चौपाल लगी। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे पैक आटा, चावल, दाल, तेल और चिप्स आदि के मूल्य के आधार पर होना चाहिए। इसी तरह प्याज और सब्जी का भी अनुपातिक मूल्य निर्धारित हो। राकेश यादव, अमरपाल, मालिकराम, मनोज मौर्या, दीपक गोस्वामी, राजमूरत यादव, राजबहादुर प्रधान, पप्पू यादव, खलीफा, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। राहुल त्रिपाठी ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाई, जिसमें लक्ष्मीशंकर यादव, इकबाल अहमद, अखिलेश यादव, सुभाष यादव, भोनू मौर्या, संदीप बिंद, आकाश प्रजापति, मोहित यादव, सोनू यादव, जवाहर लाल प्रजापति, रितेश यादव, जेपी बिंद, विनोद बिंद आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कटाहित ख़ास सगरे, भाउपुर, कान्हापुर, विशपालपुर में चौपाल लगाई। जफराबाद में क्षेत्र सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ सरफराज खान, रत्नाकर चौबे, नंदलाल यादव, चंद्रप्रकाश चौहान, विकास दुबे, भूलई चौहान, बबलू चौहान, जंग बहादुर, जमाल हाशमी घूमकर किसानों से संवाद किया। मुफ्तीगंज ब्लाक के मुरारा, बग्थरी आदि गांवों में संजय सरोज और सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। आलमगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने किसानों से संपर्क किया और गंधौना, पचवल, मुगौना, सिकरौर, कादीपुर आदि गांवों में चौपाल लगाई। उनके साथ लालचंद यादव, बाबा चौरसिया, ताराशंकर यादव, राकेश सिंह, तहसीलदार यादव, आदि रहे। सुजानगंज के रायपुर कला, शांति नगर बाजार में सेक्टर प्रभारी शीतला प्रसाद यादव ने सभा की। ब्लॉक अध्यक्ष पंचम पटेल के नेतृत्व में किसान पदयात्रा निकाली गई। करंजाकला क्षेत्र के मंगदपुर गांव में लालचंद यादव लाले के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई, जिसमें रमेश चंद्र शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, अरविंद यादव, अबू, साहब लाल गौतम, सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, जयहिंद, अजय, रामाशंकर, श्रीपाल, रामनयन, अजीत सिंह, रामबचन मौजूद रहे। पूर्व विधायक बदलापुर ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे) ने पूरालाल के पूराबलई गांव में चौपाल लगाई। इस मौके दीनानाथ सिंह, पप्पू खरवार, राजेश कुमार दुबे, भोला दुबे, अमित कुमार, सुधांशू, मेवालाल आदि रहे। पूर्व मंत्री प्रेम दुबे ने आशामूलपुर, छात्र सभा के अध्यक्ष विशाल यादव ने गद्दोपुर में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed