फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gorakhpur resident policeman dead in Jaunpur

जौनपुर में तैनात गोरखपुर निवासी पुलिस कर्मी की मौत, रैपिड एंटीजन किट से जांच रिपोर्ट आई थी कोरोना निगेटिव 

Tue, 28 Jul 2020 09:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 28 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur resident policeman dead in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सुरेरी थाने पर तैनात एसएसआई रामानंद चंद्रा की सोमवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कुछ दिनों से सर्दी-खांसी और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन


मूलरूप से गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उसरेन गांव निवासी रामानंद चंद्रा (48) पिछले तीन वर्ष से सुरेरी में तैनात थे। चार दिन पूर्व उन्हें सर्दी-खांसी और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। पहले तो वह सामान्य रूप से दवा लेते रहे। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को सहकर्मियों ने पीएचसी रामपुर पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां भी तबीयत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।  दरोगा की पत्नी सुशीला देवी पुत्र अभिषेक (16) व दो पुत्रियों पूर्णिमा (25), प्रतिमा (20) के साथ वाराणसी में रहती थी। तीनों बच्चे वहीं पढ़ाई करते हैं। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात यादव ने बताया कि एसएसआई में लक्षणों के आधार पर कोरोना का टेस्ट कराया गया था, मगर रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed