फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goods worth lakhs were taken away by breaking the lock of a locked house.

Jaunpur News: बंद पड़े मकान का ताला तोड़ पार किया लाखों का माल

Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were taken away by breaking the lock of a locked house.
मीरगंज। असवां गांव में बृहस्पतिवार की रात चोर बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर दो परिवार का लाखों का सामान उठा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

असवां गांव निवासी राकेश कुमार मिश्र व अच्छे लाल मिश्र का परिवार रहता है। दोनों परिवार मुंबई में रहते हैं। घर में ताला बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद वहां से चार बक्से उठा ले गए। रेलवे लाइन की उत्तर तरफ ले जाकर अरहर के खेत में बाक्स का ताला तोड़ा। दो बक्से प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिले। उसमें रखे जेवरात व अन्य सामान व कपड़े उठा लए गए। घर की मालकिन रेनू देवी पत्नी अच्छे लाल ने मोबाइल फोन पर बात करने पर बताया कि मेरे बक्से में तीन तोला का हार, सिकड़ी, पेटी, सोने की अंगूठी,चांदी का पायल आदि रखा था। उनका कहना था कि करीब करीब छह लाख से अधिक का सामान चोर ले गए हैं। घर के अंदर रखी आलमारी को भी चोरों ने खंगाला है। राकेश कुमार मिश्र का क्या सामान गया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मां घर पर पहुंच रही हैं, तभी पता चल पाएगा। 15 दिन पूर्व गांव के ऋषिकेश मिश्र का घर चोरों ने खंगाला। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह का कहना है मकान काफी दिन से बंद है। चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed