{"_id":"49f3f03f362cafc3cff835c7a83e0a2f","slug":"goods-train-collided-with-a-tractor-traffic-disrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई मालगाड़ी, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई मालगाड़ी, यातायात बाधित
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर सरायहरखू रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को वाराणसी जा रही मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकरा गया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाकर ट्रैक को साफ कराया। हादसे के चलते वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
एक माल गाड़ी को बक्शा रेलवे स्टेशन पर, दूसरी को सरायहरखू स्टेशन पर रोका गया जबकि अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल सका है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अवतार सिंह का कहना है कि सरायहरखू के स्टेशन मास्टर की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बक्शा थानाक्षेत्र के जंगीपुर गांव की और से भूसा लादकर ट्रैक्टर सरायहरखू गांव की ओर जा रहा था। सरायहरखू रेलवे स्टेशन के तकरीबन दो सौ मीटर आगे ट्रैक्टर चालक एक ऐसे स्थान से ट्रैक्टर को लाइन पार करने की कोशिश कर रहा
था, जहां कोई क्रासिंग नहीं है। इंजन किसी तरह ट्रैक पर पहुंचा तो ट्राली फंस गई। चालक ट्रैक्टर निकालने के लिए करीब 20 मिनट तक प्रयास करता रहा, लेकिन ट्रैक्टर नहीं निकला। तभी दोपहर करीब 2:50 बजे सुल्तानपुर की ओर से
वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी मौके पर पहुंच गई। मालगाड़ी के चालक एके सिंह ने बताया कि वह एक किलोमीटर पहले से ही ट्रैक्टर को देख लिए थे। तभी से गाड़ी को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था। फिर भी गाड़ी ट्रैक्टर
से टकरा गई और उसे घसीटते हुए 20 मीटर आगे तक गई। गार्ड ने सरायहरखू के स्टेशन मास्टर छोटेलाल को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए बक्शा पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में धनियामऊं चौकी इंचार्ज एसएन यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
चिंरजीवनाथ सिन्हा और सीओ बदलापुर डीएन सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को रेलवे ट्रैक से हटाकर करीब दो घंटे बाद 4:45 बजे रेल यातायात बहाल करवाया।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि स्टेशन मास्टर की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।