फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti Ghat to be illuminated with 25,000 lamps; 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign) to run for a month.

Jaunpur News: 25 हजार दीपों से जगमगाएगा गोमती घाट महीने भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mon, 14 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gomti Ghat to be illuminated with 25,000 lamps; 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign) to run for a month.
समीक्षा बैठक करते जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा। सूचना विभाग
जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जनपद के प्रभारी एके शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गोमती घाट पर 17 सितंबर की शाम 25 हजार दीप एक साथ जलेंगे। इसके साथ जिले में महीनेभर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। लोगों को अपने घरों और दुकानों पर भी दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 17 अक्तूबर को ‘जनसेवा महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ अभियान का समापन होगा। जनपद के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखने और इनमें अधिक-से-अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ प्रमुख हैं। ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड और विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन, पात्रता सत्यापन और संभव होने पर मौके पर ही स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभियान के लिए बीते नौ सालों में हुए विकास कार्यों और योजनाओं से आए बदलावों का ब्योरा भी तैयार किया जाएगा। लाभार्थियों की विधानसभा, विकासखंड और ग्राम पंचायतवार सूची बनाने के साथ फोटो, वीडियो और सफलता की कहानियां जुटाई जाएंगी। योजनाओं का लाभ मिलने से पहले और बाद की स्थिति भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने अभियान से पहले सरकारी भवनों, स्मारकों, गोआश्रय स्थलों समेत प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। अनाथालय और वृद्धाश्रमों में भी सेवा गतिविधियां चलाने को कहा। बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह और सीडीओ ध्रुव खाड़िया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed