फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti fall day in dirty sewer water

गोमती में रोज गिर रहा सीवर का गंदा पानी

Sun, 14 Jun 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gomti fall day in dirty sewer water
गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त करने के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं जबकि उसको स्वच्छ बनाने के लिए रोज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी सीवर का गंदा पानी सीधे गोमती में  गिर रहा है। इसको रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका की ओर से किसी प्रकार का प्रस्ताव भी तैयार नहीं किया गया है।

 इससे स्वच्छता अभियान पूरी तरह से फ्लाप साबित हो रहा है। लोगों को नदियों को  स्वच्छ व  निर्मल बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

लेकिन  गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना तब तक सफल नहीं होगी जब तक की शहर का गंदा पानी गिरता  रहेगा। बता दें कि रोज शहर का गंदा पानी सीवर के सहारे  गोमती में गिर रहा  है।
विज्ञापन


 इस दौरान पूरे नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी नदी  में 15 स्थानों पर  गिर रहा है। इसमें बेगमगंज, बजरंग घाट,  हनुमान घाट,  चकप्यार अली, सूरजघाट, ताड़तला, नक्खास, मछली मार्केट के  पीछे व  शेखपुरवा आदि स्थानों पर नाले  के से गंदा पानी गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती  में  गंदा पानी न गिरे इसके लिए अभी तक जिले में कोई पुख्ता इंतजाम  नहीं  है। नगर पालिका भी इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed