फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Glegi in Kashi Rahul Modi Dalः

काशी में नहीं गलेगी मोदी की दालः राहुल

Tue, 07 Mar 2017 01:30 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 07 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Glegi in Kashi Rahul Modi Dalः
कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : jounpur
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लॉप हो चुकी है। पीएम को पता नहीं है कि काशी करवट ले चुकी है वहां अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। वे सोमवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सुजानगंज स्थित राष्ट्रीय पीजी कॉलेज के मैदान में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजयशंकर दुबे अज्जू के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूरी सभा के दौरान राहुल के निशाने पर सिर्फ मोदी ही रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम जादूगर हैं उन्होंने पांच सौ और हजार रुपये का नोट एक झटके में कागज का टुकड़ा बना दिया। विकास के नाम पर उन्होंने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


सरकार बनने के बाद सतहरिया समेत जौनपुर जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का विकास होगा। हर जिला मुख्यालय पर एक हाई लेवल कोचिंग खोला जाएगा, फ़्तजिसमें बच्‍चे मुफ्त में िश्‍ाक्षा हासिल कर सकेंगे, इससे हर वर्ग के बच्‍चों की पढ़ाई बेहतर होगी। जनसभा मे पूर्व विधायक      ज्वाला प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, रामचंद्र यादव,          मठोरी मिश्र, प्रभाकर दुबे, नन्हकू यादव, सुभाष सरोज, ब्रह्मदेव शुक्ल आदि ने भी सभा  को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed