फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Give Corona Kit to a person with symptoms immediately - Bhuvanesh Kumar

लक्षण युक्त व्यक्ति को तत्काल दें कोरोना किट- भुवनेश कुमार

Sat, 22 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Give Corona Kit to a person with symptoms immediately - Bhuvanesh Kumar
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) भुवनेश कुमार ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में आरआरटी की ओर से किये जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्ति को तत्काल किट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में डोर टू डोर सर्वे किया गया है। कोई भी कोरोना लक्षण युक्त व्यक्ति नहीं मिला है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई लक्षण युक्त व्यक्ति मिलते हैं तो उनको तत्काल कोरोना किट दिया जाए। उन्होंने कोटेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जब भी कोई पात्र व्यक्ति राशन लेने आए तो उससे यह पूछा जाए कि उनके घर में किसी व्यक्ति को सर्दी व जुकाम तो नहीं है। साथ ही यह भी पूछा जाए कि उनके घर में 45 वर्ष से ऊपर के कितने लोग हैं और कितने लोगों को टीका लगा दिया गया है, इसके लिए एक रजिस्टर बनाकर उसमें अंकित किया जाए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम प्रधान को मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने और डीपीआरओं को गांव में साफ -सफाई और सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पॉजीटिव के संपर्क में आने वालों की जांच करने का निर्देश
जौनपुर। नोडल अधिकारी (कोविड-19) भुवनेश कुमार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरआरटी की 10 टीमें लगाई गई मिली। उन्होंने प्रभारी आरआरटी को पॉजिटिव आने वालों के संपर्क वालों की भी जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दवा व कोरोना किट हमेशा उपलब्ध रखने का दिया निर्देश
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीएचसी में 30 बेड की क्षमता के एल- वन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक से सीएचसी की व्यवस्था और एल-वन हॉस्पिटल और ऑक्सीजन प्लांट के साथ टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मड़वा दोड़क गाँव से टीका लगवाने आयी आरती देवी पत्नी जनार्दन से पूछा कि टीका लगवाने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस दौरान मरीज के साथ आए अन्य लोगों से भी बात की। सीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आवश्यक दवा एवं कोरोना किट की उपलब्धता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed