फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   girl who went to collect soil was shot by Dabang in jaunpur her marriage is to be held on 10 May

Jaunpur: मिट्टी लेने गई युवती को मनबढ़ों ने मारी गोली, 10 मई को होनी है शादी, गांव में सनसनी

Wed, 22 Mar 2023 11:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Mar 2023 11:12 PM IST
सार

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो मनबढ़ों ने युवती को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण साफ नहीं है। युवती की शादी 10 मई को होनी है। 

विज्ञापन
girl who went to collect soil was shot by Dabang in jaunpur her marriage is to be held on 10 May
घायल युवती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम दो मनबढ़ों ने युवती को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब युवती चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थी। घटना का कारण साफ नहीं है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवती की शादी 10 मई को होनी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार शाम अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक जगह से पोतनी मिट्टी (चूल्हा बनाने के लिये) निकालने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही ग्राम सभा के पसेवाबारी निवासी एक युवक और उसका एक साथी मौजूद था।

विज्ञापन

गोली मारने वाले लड़के को पहचानती है युवती

युवती के मुताबिक ग्राम सभा निवासी लड़का और उसके साथी ने गमछे से मुंह बांध रखा था। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही गांव के लड़के ने गोली चला दी। पैर में गोली लगते ही युवती चीखने-चिल्लाने लगी। इधर, हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के ही एक व्यक्ति ने युवती को उसके घर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आननफानन युवती को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि युवती की शादी 10 मई को होनी है। उसे गोली क्यों मारी गई इसके बारे में पता किया जा रहा है। तहरीर मिली है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed