फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   girl who had gone to meet her lover was shot dead by her lover

महबूबा को उतारा मौत के घाट: बदलापुर से बिहार मिलने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी ने मारी गोली; हत्यारा दबोचा

Sat, 10 Feb 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 09:46 PM IST
सार

बदलापुर की रहने वाले एक युवती की बिहार में उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पिता फफक पड़े। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
girl who had gone to meet her lover was shot dead by her lover
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेम प्रसंग में पड़कर प्रेमी से बिहार मिलने गयी युवती की प्रेमी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को मामले की जानकारी होते ही लकवे से अपाहिज पिता फफक-फफक कर रो पड़े। बिहार पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी उमई यादव फालिज के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी 19 वर्षीय पुत्री सोनी का चोरी छिपे प्रेम प्रसंग खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी रमेश से चल रहा था। रमेश बिहार में रहकर ट्रक चलाता है। 
विज्ञापन


करीब दस दिनों पूर्व सोनी घर से घनश्यामपुर बाजार जाने को कह कर निकली थी। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह कैसे बिहार पहुंच गई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। बीते 4 फरवरी को बिहार के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में उसका शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस ने बताया कि उसकी  गोली मार हत्या की गयी है। उसके हाथ में रमेश और सोनी नाम का गोदना छपा था। उसकी कलाई में स्मार्ट वाच मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसका नाम पता ढूंढ निकाला। हत्या में शामिल प्रेमी के अलावा उसके अन्य साथियों को भी बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बदलापुर अशेष नाथ सिंह ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है। बिहार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed